{"_id":"64b043bea92649363b053f34","slug":"awadh-university-exam-faizabad-news-c-13-1-332441-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवध विवि में आवासीय परिसर की परीक्षा 22 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवध विवि में आवासीय परिसर की परीक्षा 22 से
Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की आवासीय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित परास्नातक पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चार अगस्त से शुरू होंगी। यह परीक्षाएं 10 अगस्त तक चलेंगी। वहीं विश्वविद्यालय आवासीय परिसर/आईईटी स्नातक, परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 से 31 जुलाई तक होगी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश पर छात्रहित को देखते हुए विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर व आवासीय परिसर/आईईटी स्नातक, परास्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उक्त परीक्षा कार्यक्रम से आवासीय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों को सूचित कर दिया है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।