फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   awadh university courses admission

Ayodhya News: अवध विवि में 88 कोर्सों के लिए 3444 आवेदन

Sun, 18 Jun 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 18 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
awadh university courses admission
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के 88 कोर्स में दाखिले के लिए कुल 3444 आवेदन आए हैं। स्नातक व परास्नातक वर्ग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तक थी। इस तिथि के बाद अब प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है। इन 88 कोर्सों में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर के समस्त कोर्सों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन के आधार पर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए विभागाध्यक्षों और समन्वयकों को अधिकृत किया गया है। शीघ्र ही इनकी ओर से सीट के सापेक्ष काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। प्रो. श्रीवास्तव ने बताया कि बीपीएड, एमपीएड में प्रवेश शारीरिक दक्षता की मेरिट के आधार पर हाेंगे जिसकी तिथि 29 जून निर्धारित की गई है।दूसरी ओर एलएलबी पंचवर्षीय पाठ्यक्रम में विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। इन अभ्यर्थियों की मेरिट की सूची शीघ्र ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। परिसर के एमबीए में प्रवेश सीयूईटी के स्कोर व बीटेक में प्रवेश जीईई मेन के स्कोर पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 28 को
अवध विश्वविद्यालय ने विभिन्न कोर्सों में प्रवेश परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देश क्रम में पांच कोर्सों में एमएड, एलएलएम, बीफार्मा, डीफार्मा एवं एलएलबी त्रि-वर्षीय की प्रवेश परीक्षा 28 जून, 2023 को होगी। इसमें लगभग 4365 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed