फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Avadh University will give 3900 hectares of land free of cost for the airport

अवध विवि हवाई अड्डे के लिए निशुल्क देगा 3900 हेक्टेअर भूमि

Thu, 30 Sep 2021 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Avadh University will give 3900 hectares of land free of cost for the airport
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में बुधवार को आयोजित कार्यपरिषद की बैठक में प्रस्तावित हवाई अड्डे को 3900 हेक्टेअर भूमि निशुल्क देने का निर्णय लिया गया। इसमें कुलपति आवास समेत 30 भवन शामिल हैं।
विज्ञापन

अवध विवि में बुधवार को दोपहर 2:30 बजे कार्यपरिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने की। कुलसचिव उमानाथ ने कार्यवृत्त पटल पर रखा।
विज्ञापन

बैठक में विश्वविद्यालय 3900 हेक्टेयर भूमि व उस पर अवस्थित परिसम्पत्तियों को उच्च शिक्षाविभाग द्वारा नागरिक उड्डयन विभाग को निशुल्क अन्तरितकिए जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कुलपति आवास सहित कुल 27 भवन हवाई पट्टी के लिए अंतरित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त नवीन परिसर के तीन नये भवन भी है। विश्वविद्यालय ने शासन से इंफ्रास्ट्रचर के लिए 21.02 करोड़ रुपये की मांग का प्रस्ताव भेजा है।
बैठक में संघटक राजकीय महाविद्यालयों जिसमें राजकीय महाविद्यालय चुग्घूपुर सुलतानपुर, राजकीय महाविद्यालय खंडासा मिल्कीपुर अयोध्या व राजकीय महाविद्यालय भवानीपुर इटिया गोंडा की सामान्य व्यवस्था, प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय व्यवस्था एवं शैक्षिक व्यवस्था के संचालन हेतु गठित परिषद् की बैठक 28 सितम्बर में लिए गये निर्णयों के अनुमोदन परविचार किया गया।

बैठक में प्रो. आशुतोष सिन्हा, डॉ. संग्राम सिंह, डॉ. जगदीश सिंह, डॉ. इंदुशेखर उपाध्याय, प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा, प्रो. गोपालनाथ, प्रो. रवींद्र नाथ खरवार, डॉ. सिन्धू सिंह, डॉ. जगवीर सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed