फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   avadh university bed. exam

Ayodhya News: बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल

Tue, 13 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 13 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
avadh university bed. exam
अयोध्या। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून को होगी। इसे लेकर अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में मंगलवार को केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक हुई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से बीएड के नोडल समन्वयक प्रो. फारूख जमाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप शुचितापूर्ण परीक्षा कराई जानी है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के सात जनपदों में कुल 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 42,468 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 9922 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकलविहीन परीक्षा के लिए 42 पर्यवेक्षक व 12 केंद्र प्रतिनिधि जिला प्रशासन की ओर से तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 23 स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी उमानाथ ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाये रखना सभी केंद्रों की नैतिक जिम्मेदारी है। सभी को पारदर्शितापूर्ण परीक्षा करानी है। किसी भी केंद्र परपरीक्षार्थियों के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स वर्जित रहेंगे।
विज्ञापन

बैठक में दिलाया सुरक्षा का भरोसा
बीएड प्रवेश परीक्षा की उपनोडल समन्वयक डॉ. सुनीता अवस्थी ने बताया किसी भी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाए। इनके प्रवेश-पत्र एवं एक पहचान-पत्र के मिलान की बाद ही केंद्र में प्रवेश हो। सीओ नगर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि हर केंद्र पर एक सब इंस्पेक्टर व पुलिस बल तैनात रहेगा। बीएड प्रवेश परीक्षा उप समन्वयक प्रो. गंगा राम मिश्र ने बताया कि सभी केंद्र के केंद्राध्यक्षों को परीक्षा के दिशा-निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन करना होगा। बैठक में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झासी के केंद्रीय प्रतिनिधि इंजीनियर लाखन सिंह, इंजीनियर एके स्रिह ने भी आवश्यकदिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन डॉ. मोहन चंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed