फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Atul Maheshwari scholarship exam today, will include 889 participants

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, शामिल होंगे 889 प्रतिभागी

Sat, 19 Nov 2016 10:39 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 19 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship exam today, will include 889 participants
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 रविवार 20 नवंबर को उसरू स्थित गुरुनानक इंटर कॉलेज और गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज में होगी। परीक्षा में ऑनलाइन फार्म भरने वाले कुल 889 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी जिसमें कक्षा नौ के 126, कक्षा 10 के 310, कक्षा 11 के 339 व कक्षा 12 के 114 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर : गुरु नानक इंटर कॉलेज और गुरुनानक डिग्री कॉलेज दोनों परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने वालों में यदि कोई दृष्टिहीन विद्यार्थी है तो वह अपने साथ राइटर लेकर आएं। ध्यान रहे कि राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन


स्कूल का फोटो पहचान पत्र लेकर जाएं : अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में आवेदन करने वाले प्रतिभागियों को एडमिट कार्ड ई.मेल से भेजे गए हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। ऑनलाइन भेजे गए एडमिट कार्ड में अगर कोई भी दिक्कत हो तो घबराने की बिल्कुल जरुरत नहीं है, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed