{"_id":"5e03a0da8ebc3e8790407188","slug":"attack-faizabad-news-lko4996621159","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को बचाने के लिए सियार से भिड़ गया पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे को बचाने के लिए सियार से भिड़ गया पिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटरंगा। मवई के रानीमऊ गांव में बुधवार सुबह नित्यक्रिया के बाद खेत से लौटते समय एक किशोर पर सियार ने हमला कर दिया। मौके पर पहुंचा पिता अपने बच्चे को बचाने के लिए सियार से भिड़ गया।
करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष हुआ। अंतत: पिता ने सियार को मार गिराया लेकिन तब तक सियार ने बालक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बुधवार सुबह रानीमऊ गांव निवासी रामविजय रावत (40) का पुत्र भवानी प्रसाद (15) नित्यक्रिया के लिए खेत गया था। लौटते समय घर के पास ही एक सियार ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुन पिता रामविजय दौड़ा तो देखा सियार उसके लड़के को दबोचे हुए है। अपने बच्चे को सियार के चंगुल से छुड़ाने के लिए वह सियार से भिड़ गया। इस दौरान करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच संघर्ष चला।
सियार ने रामविजय के नाक, गर्दन, हाथ पर बुरी तरह काट लिया था, लेकिन उसने सियार के गले को दबाए रखा, जिससे अंत में सियार की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश चंद्र गुप्ता ने एंबुलेंस की मदद से घायल रामविजय को सीएचसी मवई भेजवाया, वहां पर मौजूद डॉ. यूके उपाध्याय ने उसका इलाज किया।