फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ATM cash finishes, fell shutter

एटीएम में नगदी खत्म, गिरे शटर

Thu, 24 Dec 2015 10:17 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
चार दिन का सार्वजनिक अवकाश शुरू होने के साथ एटीएम मशीनों ने दगा देना शुरू कर दिया है। गुरुवार को कुछ एटीएम बूथों पर नगदी खत्म हो गई और कुछ के शटर गिरा दिये गये।
विज्ञापन


बैंक उपभोक्ता रकम हासिल करने के लिए इधर-उधर चक्कर काटने को मजबूर दिखे। बैंकों में अवकाश के चलते कामकाज बंद है। बैंकिंग क्षेत्र में तकनीकी विकास के चलते ज्यादातर उपभोक्ता छोटी निकासी के लिए एटीएम बूथों पर निर्भर हो गये हैं।
विज्ञापन


अमूमन जेब खर्च से लेकर 10-15 हजार रुपये की निकासी एटीएम बूथों से की जा रही है। चार दिन के सार्वजनिक अवकाश के चलते एटीएम मशीनों का संचालन लगभग ठप सा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कई एटीएम बूथों का शटर गिरा दिया गया है तो कई पर एटीएम मशीनों में रकम न होने की सूचना चस्पा हो गई है। गार्ड विहीन एटीएम बूथों पर तो कोई बताने वाला भी नहीं है।

रकम निकालने के लिए उपभोक्ता एक से दूसरे एटीएम का चक्कर काट रहे हैं। गुरुवार को शहर का भ्रमण करने के दौरान पता चला कि ख्वासपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की चौक शाखा के एटीएम बूथ पर शटर गिरा हुआ है।

यही हाल साहबगंज स्थित मनी स्पॉट के एटीएम बूथ व तरंग रोड स्थित सेंट्रल बैंक एटीएम बूथ का भी रहा। सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक के एटीएम से लोग मुंह लटकाये वापस लौट रहे थे।


पूछने पर कहा कि मशीन में पैसा ही नहीं है। हालांकि सिविल लाइन स्थित पीएनबी व रिकाबगंज हनुमानढ़ी स्थित एसबीआई के एटीएम पर नगदी थी।

यहां एक एटीएम पर तो नगदी निकल रही थी मगर दूसरी मशीन में या तो नगदी नहीं थी अथवा मशीन खराब थी, पता नहीं चला।

इसी क्षेत्र के रिटेल शाखा स्थित पीएनबी के एटीएम पर मशीन से निकासी होती रही। पुलिस लाइन के पिछले गेट पर पीएनबी एटीएम से भी रकम न मिल पाने के चलते उपभोक्ताओं को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed