फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   atal bihari vajpayee family

Ayodhya News: भाजपा के भीष्म पितामह थे अटल

Thu, 17 Aug 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 17 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee family
अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के परिवारीजन बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामलला और हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए अटल की नातिन डाॅ़ प्राची शुक्ला ने कहा कि अटल जी लोगों के मन पर राज करने वाले थे, और अब भी लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के भीष्म पितामह रहे। डाॅ़ प्राची ने अटल की पंक्तियों ''हे प्रभु मुझे इतनी ऊंचाई न दे कि गैरों को गले लगा न सकूं... को दोहराया और समाज में प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन

राममंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि भक्तों, संतों और नेताओं की तपस्या साकार हो रही है। उधर अभिषेक तिवारी ने कहा कि नाना (अटल) ने पार्टी और देश की मजबूती का जो सपना देखा था, उसका बाकी काम वर्तमान मोदी सरकार पूरा कर रही है। पार्टी आज भी अटल के संकल्प और सपनों को पूरा करने में जुटी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को बलरामपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में उनके परिवार के लोगों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्व पीएम अटल की भतीजी माला वाजपेयी, उनके दामाद नरेंद्र वाजपेयी, पोता अमित तिवारी, नातिन डाॅ़ प्राची शुक्ला और नाती अभिषेक तिवारी अयोध्या पहुंचे और रामजन्मभूमि परिसर जाकर रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। परिवारीजनों ने कई संतों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed