{"_id":"6480d487c1a3eab2dc039554","slug":"atal-awaseeya-yojana-entrance-faizabad-news-c-13-1-277832-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए मंडल में जुटे 575 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए मंडल में जुटे 575 परीक्षार्थी
विज्ञापन
अयोध्या। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए बुधवार को मंडल के पांचों जिलों अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर व अमेठी में परीक्षा हुई। इस दौरान परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 685 परीक्षार्थियों में से 575 ने हिस्सेदारी की। अयोध्या जिले में जीआईसी फतेहगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया। यहां 262 परीक्षार्थियों में 232 ने परीक्षा में हिस्सेदारी की।
उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि परीक्षा से पहले सभी परीक्षार्थियों को दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गयी थी। गर्मी को देखते हुए परीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम व एंबुलेंस को भी पूरी सजगता के साथ केंद्रों पर तैनात किया गया था।
परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्था परखने को मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव ने कई परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया। परीक्षा के दौरान परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम वित्त व राजस्व महेंद्र कुमार सिंह, रुदौली के अमराई गांव में निर्मित अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायणन पीके, सहायक श्रमायुक्त आनंद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रोहित व प्रभात मौजूद रहे।