{"_id":"649495e16647af4a85015aa4","slug":"atal-avasiya-school-study-start-faizabad-news-c-13-1-301169-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अटल आवासीय विद्यालय में अगस्त से होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अटल आवासीय विद्यालय में अगस्त से होगी पढ़ाई
Fri, 23 Jun 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। गरीब व अनाथ बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए श्रम विभाग की ओर से 64.43 करोड़ की लागत से रुदौली के अमराई गांव में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया गया है। प्रथम सत्र में इस विद्यालय में 40 छात्र व 40 छात्राओं को कक्षा छह में प्रवेश दिया जाना है। 575 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में इन बच्चों की काउंसिलिंग कर प्रवेश के लिए चयन किया जाएगा। अगस्त से यहां विधिवत पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
रुदौली तहसील क्षेत्र के अमराई गांव में स्थित इस विद्यालय का निर्माण कार्य जून 2021 में शुरू हुआ था। तब इसकी कार्य अवधि जून 2022 तय की गई थी। उस समय कोरोना के चलते कार्य में विलंब हुआ। मार्च 2023 में यह विद्यालय बनकर तैयार हो गया है। वर्तमान में कुछ फिनशिंग का कार्य चल रहा है। इस विद्यालय में कक्षा-6 से 12 तक के विद्यार्थी अध्ययन करेंगे। इनका चयन काउंसिलिंग के आधार पर होगा। इस योजना का लाभ श्रमिक विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा। यहां छात्रों के अध्ययन के लिए क्लास, कैंटीन, मेस ब्लॉक के साथ टाइप वन स्टाफ रेजिडेंस, टाइप टू क्लर्क रेजिडेंस व टाइप थ्री टीचर व प्रधानाचार्य रेजिडेंस का निर्माण कराया गया है। छात्र अपनी पसंद के खेलों में भाग ले सकेंगे। यहां सीबीएसई और आईसीएसई पैटर्न के आधार पर शिक्षा प्रदान की जाएगी।
इस विद्यालय के संचालन की पूरी जिम्मेदारी श्रम विभाग को सौंपी गई है। विद्यालय में तैनात अध्यापकों, प्रधानाचार्य, अन्य स्टाफ का वेतन, बिल्डिंग की रखरखाव, छात्रों के भोजन, कपड़े, कॉपी-किताब की व्यवस्था भी उन्हीं के जिम्मे होगी।
विज्ञापन
स्टाफ भर्ती की प्रक्रिया चल रही
विद्यालय के प्रधानाचार्य के रूप में नारायण पीके की नियुक्ति हाे चुकी है। इसके अलावा आठ पुरुष व दो महिला अध्यापकों के साथ करीब 53 अन्य स्टाफ की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया चल रही है, जो जुलाई में पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद विद्यालय में विधिवत पठन पाठन शुरू हो जाएगा।
- अनुराग मिश्र, उप श्रमायुक्त
यह सुविधाएं मिलेंगी
- निशुल्क शिक्षा, रहने व खाने की सुविधा
- खेलकूद एवं मनोरंजन से जुड़ी सभी सुविधाएं
- स्कूल ड्रेस व बच्चों की पढ़ाई से संबंधी सुविधाएं