फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ASI of police complaints is hidden

एएसआई की कई तहरीरों पर पुलिस ने मारी कुंडली

Thu, 01 Oct 2015 10:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र देव कोठी परिसर में हुए रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण हुई सीज की कार्रवाई के साथ ही दर्जनभर से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।
विज्ञापन


इसमें पुरातत्व विभाग ने संरक्षित इमारतों व स्थलों के निषिद्ध क्षेत्र में निर्माण करने वालों के खिलाफ पुलिस को कई तहरीरें दीं लेकिन वह इसे दबाए बैठी है।

अवैध निर्माण ढहाने की जिम्मेदारी जिस अयोध्या-फैजाबाद विकास प्राधिकरण के कंधे पर है, वह भी चुप्पी साधे हुए है। हाल यह है कि डीएम व एसएसपी को भी पुरातत्व विभाग ने सूचना दी लेकिन अवैध निर्माणकर्ताओं पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


नगर कोतवाली, फतेहगंज और अयोध्या कोतवाली में पुरातत्व विभाग की ओर से कुल 20 तहरीरें दी गई लेकिन हाल यह रहा कि नवाबी युग की संरक्षित ऐतिहासिक विरासतों पर कब्जा होता रहा और पुलिस निष्क्रिय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कोतवाली में 14 तहरीर, अयोध्या कोतवाली में पांच तहरीर और फतेहगंज चौकी में एक तहरीर दी गई है। चौंकाने वाला तथ्य तो यह है कि उन तहरीरों पर कोतवाली और चौकी की प्राप्ति की बाबत मुहर भी लगी है, बावजूद इसके पुलिस का चुप्पी मारे बैठे रहना उसकी कार्यप्रणाली को संदिग्ध बना रहा है।

इन सभी तहरीरों की सूचना एएफडीए के साथ ही डीएम और एसएसपी को भी दी गई लेकिन ऐतिहासिक सौंदर्य को दागदार बनाने वालों के हाथ इतने लंबे और पहुंच इतनी ज्यादा है कि किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कहीं पर नींव खोदकर मकान बना लिया गया तो कहीं पर नवनिर्माण के नाम पर दो तला मकान तन गया। हद तो तब हो गई जबकि मुतवल्ली और महंत भी अवैध निर्माण व कब्जे में शामिल हो गए हैं।


बहूबेगम मकबरे व हाजी इकबाल मस्जिद के मुतवल्ली और मणिपर्वत के महंत ने भी ऐतिहासिक व धार्मिक गौरवबोधहीनता का परिचय देते हुए जहां दांव मिला, वहीं हाथ मार लिया।

पुरातत्व विभाग ने इन तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed