फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Art Doctor of Movies will create biwalk course

फिल्मों में आर्ट डारेक्टर बनाएगा विवि का बीवॉक कोर्स

Mon, 22 Jul 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Art Doctor of Movies will create biwalk course
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि का फाइन आर्ट विभाग बीवॉक कोर्स के फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर के पदों पर नियुक्ति दिलाने में कारगर सबित होगा।
विज्ञापन

इसके साथ कोर्स के जरिए विद्यार्थी फिल्म ऐनीमेटर, ग्राफिक डिजाइनर, कार्टूनिस्ट व स्वतंत्र चित्रकार जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्त हो सकते हैं। विवि कैंपस में इस नए कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित 60 सीटों पर विद्यार्थी सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
अवध विवि ने अपने पूर्ववत सत्रों में नए व्यवसायिक पाठ्यक्रमों को लॉन्च किया है। इसमें फाइन आर्ट डिपार्टमेंट का बीवॉक कोर्स विद्यार्थियों को अपनी ओर नए आकर्षित करने में सफल दिखा है।
विज्ञापन

नए सत्र के साथ एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें विद्यार्थी सीधे फाइन आर्ट विभाग पहुंचकर एडमिशन ले सकते हैं। फाइन आर्ट विभाग के समन्यवक प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि विवि का फाइन आर्ट विभाग में स्नताक कोर्स चार वर्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कोर्स को करने के बाद विद्यार्थियों को बीएड की डिग्री नहीं लेनी पड़ती है। यह कोर्स बीएड के समकक्ष होता है। उन्होंने बताया है कि इस कोर्स की निर्धारित फीस 15 हजार रुपए है।

विद्यार्थियों के लिए विभाग में पेंटिंग लैब, आर्ट गैलरी, सेमिनार हाल, स्मार्ट क्लास, स्कलपचर लैब, ग्राफिक लैब व एप्लाइड की लैब की सुविधा उपलब्ध है।
विवि के फाइन आर्ट विभाग के समन्यवक प्रो. विनोद श्रीवास्तव बताते हैं कि हाल ही में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं में कला शिक्षकों के फाइन आर्ट की डिग्री अनिवार्य कर दी है।
अब वहीं लोग प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व इंटर कॉलेजों में अध्यापन का कार्य कर सकेंगे, जिनके पास फाइन आर्ट की डिग्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed