फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Art director Nitin can decorate the theme of Treta Yug this time on Deepotsav

दीपोत्सव पर इस बार त्रेता युग की थीम सजा सकते हैं आर्ट डायरेक्टर नितिन

Tue, 07 Sep 2021 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Art director Nitin can decorate the theme of Treta Yug this time on Deepotsav
अयोध्या। रामनगरी होने वाला पांचवां दिव्य दीपोत्सव में राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाटों तक इस बार त्रेता युग जैसे दृश्यों का सेट सजाने का प्रस्ताव बाहुबली, लगान व कुछ-कुछ होता जैसी फिल्मों का सेट तैयार करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने स्थानीय प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन

इसकी शासन स्तर पर बातचीत चल रही है। प्रस्ताव में उनकी टीम पूरे दीपोत्सव का सेट तैयार कर दीपों को सजाने का कार्य भी करेगी। अब तक दीपों को सजाने व जलाने का कार्य अवध विवि की ओर से होता था। अयोध्या धाम में चार वर्षों से दीपोत्सव मनाया जा रहा है। हर बार का दीपोत्सव दीपों के जलने का रिकॉर्ड भी टूटता है।
विज्ञापन

इस बार दीपोत्सव को सर्वाधिक दिव्य व भव्य कराए जाने की तैयारी चल रही है। पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव को त्रेता युग की थीम पर मनाए जाने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। इसके लिए लुक एंड सी को बेहतर बनाने व नए कलेवर को स्थापित करने की योजना है। योजना के अनुरूप देश के प्रतिष्ठित आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने दीपोत्सव का सेट तैयार करने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर सेट बनाने की बात कही है। जो कि पूरी तरह से त्रेतायुग की थीम पर होगा। इसमें पूरी राम की पैड़ी को सजाने से लेकर सरयू के घाटों तक पर सेट तैयार किए जाएंगे। इसलिए शासन में बातचीत चल रही है। नगर आयुक्त की ओर से प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम को अवगत करा दिया गया है। अनुमति के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
दीपोत्सव की तैयारी को लेकर अयोध्या में गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। सड़कों व नालियों को बनाए जाने के लिए शासन से 35 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। इसकी स्वीकृति भी शासन स्तर पर हो चुकी है। धन आवंटन होते ही कार्य शुरू किया जाएगा। योजना है कि अयोध्या धाम की सभी सड़कों, गलियों व नालियों को पूरी तरह से आरसीसी मिक्स प्लांट से बनाई जाएगी।
जिससे सड़कों व नालियों की समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके। अयोध्या धाम में मनाया जाने का दिव्य दीपोत्सव इस बार 10 से 15 दिन तक का हो सकता है। इस पर अभी मंथन चल रहा है। अगर कोरोना का असर कम होता है तो अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। लक्ष्य यह है कि इस बार 6.50 लाख दीपों को जलाकर पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा जा सके। इसकी घोषणा पहले ही मुख्यमंत्री की ओर से की जा चुकी है।

इस बार के दिव्य दीपोत्सव के लिए देश के प्रमुख आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने प्रस्ताव दिया है। यह राम पैड़ी समेत सरयू के घाटों पर त्रेता युग की थीम पर सेट तैयार करेंगे। इसको शासन स्तर पर अवगत करा दिया गया है। शासन की अनुमति के बाद आगे कार्य किया जाएगा।- विशाल सिंह, नगर आयुक्त अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed