{"_id":"640cd0eb9e60ee730e0728e4","slug":"approval-of-110-bed-trauma-center-faizabad-news-c-13-1-123274-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में 110 बेड के ट्राॅमा सेंटर की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में 110 बेड के ट्राॅमा सेंटर की स्वीकृति
Sun, 12 Mar 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में 110 बेड के ट्रॉमा सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 33.10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य के लिए शासन की ओर से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ ही पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज में आकस्मिक चिकित्सा सेवा की मजबूती के लिए प्रदेश सरकार ने बीते मई माह में ही कवायद प्रारंभ की थी। इसके लिए 50 बेड के ट्राॅमा सेंटर व 60 बेड के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग को निर्मित करने के लिए प्रस्ताव मांगा था। उप्र. राजकीय निर्माण निगम की ओर से कुल 110 बेड के ट्राॅमा सेंटर का मॉडल तैयार करके प्रारंभिक आगणन प्रस्तुत किया गया था। इसकी स्वीकृति के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बीते 24 मई, 2022 को शासन को प्रस्ताव भेजा था।
बीते 28 फरवरी को शासन की ओर से इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। साथ ही इसके निर्माण के लिए लगने वाले 33.10 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हो गई है। निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रथम किस्त के तौर पर 1.11 करोड़ रुपये की धनराशि जारी हुई है। निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया गया है। कार्य की गुणवत्ता, मानक और विशिष्टियों की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य व कार्यदायी संस्था को दी गई है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि 110 बेड के ट्राॅमा सेंटर के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त भी जारी हो गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने का दावा कार्यदायी संस्था द्वारा किया जा रहा है। बताया कि इसके निर्माण होने से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवा काफी सुदृढ़ हो जाएगी।