{"_id":"5e03a0238ebc3e881f4dc7b6","slug":"animal-faizabad-news-lko4996616175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से भटककर बारहसिंघा दुकान में घुसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से भटककर बारहसिंघा दुकान में घुसा
विज्ञापन
मया बाजार में दुकान में घुसा बारहसिंघा।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मया बाजार। दलपतपुर मांझा की तरफ से बुधवार सुबह एक बारहसिंघा भागता हुआ मया बाजार की तरफ आया और कनकपुर रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में घुस गया। दुकानदार बारहसिंघा केे अचानक दुकान में घुस जाने से घबराकर दुकान छोड़ बाहर भाग खड़ा हुुआ और बाहर से दुकान में ताला लगाकर बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पीआरवी-926 टीम नेे वन विभाग को सूचना दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बारहसिंघा को बंद दुकान से पकड़कर टिकरी जंगल भेज दिया।
वन दरोगा संतराम भारती ने बताया की वनरक्षक बीर बहादुर सिंह, शिव प्रसाद यादव राम प्रवेश पांडेय की मदद से जाल लगाकर बारहसिंघा को पकड़ लिया गया। जिसकी उम्र लगभग 12 से 15 साल आंकी जा रही है। घटना कौतूहल का विषय बना रहा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण बारहसिंघा को देखने के लिए जमे रहे।