फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Animal

ठंड के मद्देनजर गोशाला में बनेगा अतिरिक्त शेड

Sun, 24 Nov 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Animal
मवई। ठंडक की शुरुआत होते ही अफसर गोवंशों की सुध लेने के लिए दौड़ लगाना शुरू कर दिए हैं। रविवार को बीडीओ मवई डॉ. घनश्याम त्रिपाठी ने सैदपुर स्थित गोशाला का निरीक्षण किया और गोवंश के रखरखाव की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने ठंडक के मद्देनजर गोवंश की संख्या अधिक होने के चलते एक अतिरिक्त टीन शेड निर्माण के निर्देश दिए हैं ताकि कोहरे के दौरान कोई भी पशु खुले आसमान के नीचे न रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बीडीओ को बताया कि गोशाला में 140 गोवंश रखे गए हैं जिनके लिए शेड के साथ ही साफ पानी की हौद और चरही का निर्माण कराया गया है। गोवंश की संख्या अधिक होने के चलते खुले आसमान के नीचे कुछ गोवंश को रात गुजारनी पड़ती है। सर्दी अधिक होने पर उनके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है जिसके लिए अब एक अन्य टीन शेड का निर्माण कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सचिव ललित कुमार ने बताया कि सैदपुर गोशाला में 25 फीट चौड़ा और 100 फीट लंबाई वाला एक अतिरिक्त टीन शेड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। सर्दी बढ़ने से पहले पशुओं को खुले आसमान से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed