फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Anganwadi centers in UP now given pre-primary school status: Yogi

यूपी में आंगनबाड़ी केंद्रों को अब प्री प्राइमरी स्कूल का दर्जा: योगी

Sat, 25 Nov 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 25 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers in UP now given pre-primary school status: Yogi
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया। 35 जिलों में 403 करोड़ की लागत से 3401 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का शिलान्यास भी किया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इनके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करते हुए यूपी में बचपन को संजोया जाएगा।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बेसिक शिक्षा स्कूलों में कायाकल्प योजना से मूलभूत बदलाव आने के साथ बुनियादी सुविधाएं बेहतर हुई हैं। इसी तर्ज पर अब आंगनबाड़ी केंद्रों को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए अंतर विभागीय समन्वय से मिशन मोड पर काम करना होगा। आंगनबाड़ी की बहनों को यशोदा की भूमिका में कान्हा रूपी लाखों बच्चों को सशक्त भारत का आधार बनाने के लिए सुपोषित और स्वस्थ बनाने में योगदान देना होगा।
विज्ञापन


80 लाख बच्चों को मिलेगा हाॅट कुक्ड मील
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार 80 लाख बच्चों को हाॅट कुक्ड मील देने की योजना का शुभारंभ हो रहा है। पहले पोषाहार योजना पर प्रश्न खड़े होते थे। अब महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ब्लाॅक स्तर पर पोषाहार के प्लांट स्थापित किए गए हैं। 201 इकाइयां संचालित हो रही हैं। इससे सात हजार समूह जुड़े हैं। प्रदेश में 1.90 लाख आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें दो करोड़ लाभार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जापानी इंसेफेलाइटिस को खत्म किया, शिशु मृत्यु दर में आई कमी
मुख्यमंत्री ने पूर्वांचल में जापानी इंसेफेलाइटिस का उदाहरण देते हुए कहा कि जो बीमारी 40 साल में 50 हजार बच्चों को निगल गई, उसे अंतर विभागीय समन्वय से चार साल में नियंत्रित कर लिया। आज एक भी मामला नहीं है। परिवार कल्याण स्वास्थ्य सर्वे 2015-16 व 2020-21 में भी अंतर देखें तो परिणाम बेहतर हुए हैं। 2023-24 के परिणाम राष्ट्रीय औसत से आगे जाएंगे। शिशु मृत्यु दर एक हजार पर 43 थी। अब 38 हो गई है।

पुलिस लाइन व थानों में देंगे बेहतरीन आवासीय सुविधा
मुख्यमंत्री ने रिजर्व पुलिस लाइन में 23.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लिफ्ट की सुविधा से लैस दो बहुमंजिला ट्रांजिट हाॅस्टल भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ऐसी ही आवासीय सुविधाएं प्रदेश के सभी पुलिस लाइन व थाना स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed