फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Amit Jani reached Yogi temple, offered a quarter-kilogram silver umbrella

Ayodhya:अयोध्या में योगी के मंदिर पहुंचे नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चांदी का छत्र किया अर्पित

Thu, 22 Sep 2022 04:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 04:34 PM IST
सार

अयोध्या में बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर की ख्याति बढ़ने से यहां लोगों का आना जाना भी शुरू हो गया है। लोगों चढ़ावा भी चढ़ाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Amit Jani reached Yogi temple, offered a quarter-kilogram silver umbrella
नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने सवा किलो चांदी का छत्र चढ़ाया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा मजरे मौर्या का पुरवा में बने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंदिर में हवन, आरती और पूजा-पाठ की खबर पर योगी मंदिर में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी भी पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने न सिर्फ योगी आदित्यनाथ की मूर्ति की पूजा-अर्चना की, बल्कि सवा किलो चांदी का छत्र भी चढ़ाया। इस मौके पर अमित जानी ने कहा कि अयोध्या श्रीराम की नगरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ भी नेताओं और राजपुरुषों में उत्तम हैं। कोई व्यक्ति यदि योगी जी जैसे संत को मंदिर में स्थापित कर रहा है तो इसमें कुछ भी धर्म विरोधी नहीं है। योगी जी क्षत्रिय हैं, धनुष-बाण क्षत्रियों का आभूषण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की काशीपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े गगन कंबोज भी बुधवार दोपहर बाद योगी मंदिर पहुंचे। उन्होंने आरती करके योगी के प्रति अपने भाव प्रकट किए। उन्होंने बताया कि कोई किसी भी दल में हो। बाबा सबके लिए संत पहले हैं और नेता बाद में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed