फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   All the vaccines expiring today have been consumed

अयोध्या: खपा दी गई आज एक्सपायर होने वाली सारी वैक्सीन

Fri, 10 Feb 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
All the vaccines expiring today have been consumed
अयोध्या। जिले में पखवारेभर पूर्व भेजी गई 10 फरवरी की एक्सपायर होने वाली करीब 28 हजार खुराक कोविड वैक्सीन को खपाने में स्वास्थ्य विभाग को सफलता मिल गई है। अब दो दिन से वैक्सीन का स्टॉक समाप्त हो गया है। अस्पतालों में कोविड टीकाकरण अब फिर से बंद हो गया है और नई वैक्सीन का इंतजार किया जा रहा है।जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के 16,08,326 लोगों में से 28 नवंबर तक करीब 7,17,000 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। उसके बाद जिले में वैक्सीन की आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को बूस्टर डोज लगना बंद हो गया। 19 जनवरी को शासन से 18,300 खुराक कोविशील्ड वैक्सीन जिले में भेजी गई।
विज्ञापन

इसकी एक्सपायरी डेट 10 फरवरी, 2023 थी। इस वैक्सीन की खपत के लिए 21 जनवरी से सभी केंद्रों पर अभियान के तहत टीकाकरण प्रारंभ हुआ। इस बीच दो बार में और पांच-पांच हजार खुराक वैक्सीन भेजी गई। सभी खुराक को 10 फरवरी तक समाप्त किया जाना था।
विज्ञापन

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी एड़ी-चोटी का जोर लगाया और गांव-गांव अभियान चलाकर करीब 28,300 खुराक वैक्सीन लगवा दी गई। अब स्टॉक फिर से शून्य हो गया।
दो दिन से फिर से टीकाकरण केंद्र वैक्सीन के अभाव में सूने नजर आ रहे हैं और नई खेप का इंतजार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि मौजूदा समय में वैक्सीन केंद्रों पर नहीं है। आपूर्ति होते ही टीकाकरण प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed