{"_id":"637fcbe14dea6f1f9e17667b","slug":"all-railway-stations-of-ayodhya-district-will-be-hi-tech-faizabad-news-lko6587674197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मंदिर मॉडल में अयोध्या रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित होंगे जिले के 14 रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मंदिर मॉडल में अयोध्या रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित होंगे जिले के 14 रेलवे स्टेशन
Fri, 25 Nov 2022 10:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:28 AM IST
सार
अयोध्या कैंट स्टेशन को हाईटेक बनाने के लिए शासन को 360 करोड़ का प्रस्ताव भी भेजा गया है। रामनगरी में राममंदिर निर्माण के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि मंदिर बन जाने के बाद हर रोज एक लाख श्रद्धालु अयोध्या आएंगे।
विज्ञापन
अयोध्या रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास
- फोटो : Indian Railways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को रामजन्मभूमि में होने का अहसास होगा। राममंदिर मॉडल की तरह ही अब जिले के सभी 14 स्टेशनों का भवन बनाया जाएगा। इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने का खाका तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन
अयोध्या कैंट स्टेशन को हाईटेक बनाने के लिए शासन को 360 करोड़ का प्रस्ताव भी भेजा गया है। रामनगरी में राममंदिर निर्माण के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। माना जा रहा है कि मंदिर बन जाने के बाद हर रोज एक लाख श्रद्धालु अयोध्या आएंगे।
विज्ञापन
ऐसे में यात्री सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। मंदिर मॉडल की तर्ज पर ही जहां अंतरराष्ट्रीय मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है। अयोध्या रेलवे स्टेशन का काम भी 90 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है। मार्च 2023 से इस स्टेशन को भक्तों के लिए खोलने की तैयारी भी है। अब जिले के हर रेलवे स्टेशन को अयोध्या स्टेशन की तरह ही विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
इन सभी स्टेशनों का नया भवन मंदिर मॉडल की तरह होगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस कर यात्रियों के लिए यहां सुविधाएं बढ़ाई जाने की तैयारी। इसी क्रम में अयोध्या-कैंट स्टेशन के रिमॉडलिंग के लिए 360 करोड़ का प्रस्ताव भी भेजा चुका है।
इस स्टेशन के नए भवन में राममंदिर की झलक दिखेगी। प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाई जाएगी अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं रामघाट हॉल्ट रेलवे स्टेशन के दोहरीकरण और सुंदरीकरण का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। इसे भी भव्य रूप देकर यहां सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
अभी अयोध्या आने का सबसे बड़ा माध्यम रेल ही है। हर रोज हजारों श्रद्धालु अयोध्या आते हैं। इसमें 50 फीसदी श्रद्धालु ट्रेनों के माध्यम से ही आते हैं। रेलमार्ग से मंदिर बनने के बाद इनकी संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। ऐसे में भीड़ प्रबंधन की योजना पर भी काम हो रहा है। योजना बन रही है कि लखनऊ से आने वाले यात्रियों को कैंट स्टेशन, अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले यात्रियों को अयोध्या स्टेशन व बस्ती, गोरखपुर, गोंडा से आने वाले यात्रियों के उतरने की व्यवस्था रामघाट हॉल्ट स्टेशन पर की जाएगी। इससे भीड़ पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
सभी स्टेशनों का भवन मंदिर मॉडल की तरह होगा। अयोध्या स्टेशन पर उतरते ही पर्यटकों व श्रद्धालुओं को रामनगरी पहुंचने का अहसास होगा। इन स्टेशनों को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है। अयोध्या व कैंट स्टेशन के अलावा जिले के पटरंगा, रौजागांव, रुदौली, बड़ागांव, सोहावल, सलारपुर, दर्शननगर, बिल्वहरिघाट, अलनाभारी समेत सभी 14 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की तैयारी हो रही है। अयोध्या-कैंट के लिए 360 करोड़ का प्रस्ताव भेजा जा चुका है, कुछ ही महीनों में इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अयोध्या लोकसभा क्षेत्र में स्थित दरियाबाद व सैदखानपुर रेलवे स्टेशन को भी हाईटेक बनाने की योजना है।- लल्लू सिंह, सांसद, अयोध्या