{"_id":"6278025dfae95a0d7a6fc889","slug":"all-information-of-patients-will-be-available-on-one-click-faizabad-news-lko6296756173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक पर मिलेगी मरीजों की सारी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक पर मिलेगी मरीजों की सारी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही एक क्लिक पर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए मरीजों से संबंधित समस्त जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए शासन की ओर से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) लागू किया जा रहा है।
व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के लिए पूर्व में ही 50 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। शीघ्र ही कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य प्रारंभ किए जाने का दावा किया जा रहा है।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि मरीजों की प्रतिदिन बढ़ रही भीड़ के कारण सूचनाओं का रिकॉर्ड खोजना काफी चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में शासन ने अस्पताल को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अस्पताल में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम लागू किया जाना है।
शासन ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा ईसीआरपी-2 के तहत 50 लाख रुपये आवंटित किये थे। जिसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन करके प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मौजूदा समय में 30 सेट कंप्यूटर खरीद लिए गए हैं। उन्होंने लीज लाइन केबिल स्थापित करने का कार्य भी आगामी सप्ताह से प्रारंभ होने का दावा किया है।
सभी वार्डों व इमरजेंसी में कंप्यूटर सेट लगाए जाएंगे। इनमें एक सॉफ्टवेयर अपलोड किया जाएगा। यहां पहुंचने वाले मरीजों का समस्त विवरण, बीएचटी नंबर, जांच रिपोर्ट, इलाज का विवरण, दी गई दवाएं आदि से संबंधित डाटा मरीज के भर्ती होने से डिस्चार्ज होने तक फीड किया जाएगा।
सभी कंप्यूटर को लीज लाइन के जरिए एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा। इनकी मॉनीटरिंग के लिए आईटी सेल का एक हेड भी बनाया गया है। प्राचार्य द्वारा स्मार्ट टीवी के जरिए भी मॉनीटरिंग की जाएगी।
ऐसा करने के बाद किसी भी मरीज से संबंधित जानकारी बीएचटी नंबर सॉफ्टवेयर में डालते ही पता चल जाएगी। यह रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा।