फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   alert

गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट मोड पर रामनगरी, जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mon, 25 Jan 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
alert
अयोध्या-सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौक में वाहनों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर अयोध्या की पुलिस अलर्ट है। रामनगरी समेत शहर में फोर्स बढ़ा दी गई है। अयोध्या में हो रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के आसपास का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। रामनगरी की सीमाओं के सभी 11 बैरियरों पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले की जांच व तलाशी ली जा रही है। रामनगरी के आसपास सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। शहर के प्रत्येक चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों पर डॉग स्कवॉयड, बम खोजी व निरोधी दस्तों द्वारा तलाशी ली जा रही है। संदिग्धों की निगरानी के लिए खुफिया विभाग को लगाया गया है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर अयोध्या में आतंकी हमले के खुफिया इनपुट के बाद जिले में सुरक्षा प्रबंध मजबूत कर दिए गए हैं। कचहरी, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन, अयोध्या सहित श्रीरामजन्म भूमि परिसर, रोडवेज व चौक-चौराहे की सुरक्षा प्राथमिकता में है। पुलिस ने लोगों से भी अलर्ट रहने की अपील की है। किसी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु की जानकारी होने पर तत्काल मामले की सूचना पुलिस को देने को कहा गया है। जुड़वा नगरी के रेलवे स्टेशनों व संवेदनशील स्थलों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस, बस स्टैंड, पुष्पराज चौराहा, रिकाबगंज, फतेहगंज, नियावां, गुप्तारघाट समेत अयोध्या के नयाघाट, साकेत महाविद्यालय, उदया चौराहा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस व खुफिया विभाग की विभिन्न टीम अयोध्या के सभी मठ मंदिरों, धर्मशालाओं, होटलों आदि में रुके लोगों की जांच कर रही है। संदिग्ध लोगों व असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में हो रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के आसपास का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। रामनगरी की सीमाओं के सभी 11 बैरियरों पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हर आने जाने वाले की जांच व तलाशी ली जा रही है। रामनगरी के आसपास सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। इससे पहले पुलिस प्रशासन ने श्रीराम मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया था। यहां पहले से 24 घंटे सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। यहां काम करने आ रहे मजदूरों व निर्माण संस्था से जुड़े अधिकारियों के पहचान पत्र चेक करने व उसका सत्यापन करने के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के दिन ही इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन द्वारा धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए शिलान्यास करने का एलान किया गया है। मंगलवार को इस स्थल पर झंडारोहण के बाद पौधरोपण कर मस्जिद का शिलान्यास किया जाएगा। फाउंडेशन के नौ सदस्य नौ पौधों का रोपण करेंगे। इसको लेकर प्रशासन से सतर्कता बरती जा रही है।

एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को शांति व सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए भी टीम लगाई गई है। श्रीरामजन्म भूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य के चलते पहले से ही चाक चौबंद इंतजाम हैं। यलो जोन में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती है। गणतंत्र दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है। अयोध्या के होटल, धर्मशालाओं व सरायों में रुकने वाले बाहरी लोगों की जांच कर उनके पहचान पत्र का सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed