फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Akhilesh was killed in a fight of transactions

लेनदेन के झगड़े में हुआ था अखिलेश का कत्ल

Sun, 29 Dec 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh was killed in a fight of transactions
अयोध्या। जीआईसी मैदान में मात्र डेढ़ हजार रुपये की किस्त के लिए जूनियर ने ही मल्टीनेशनल कंपनी के कर्मचारी अखिलेश वर्मा की हत्या की थी। पहले दोनों ने एकसाथ बीयर पी, फिर नशे में लेनदेन के विवाद में मारपीट होने पर वारदात अंजाम दी गई। रविवार को एसपी सिटी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। मगर मृतक की त्वचा पर मिले ज्वलनशील पदार्थ के निशान को लेकर पुलिस चुप्पी साधे है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने रविवार को बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए सीओ सिटी अरविंद चौरसिया, सीओ क्राइम वीरेंद्र विक्रम व कोतवाली प्रभारी नीतीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। विवेचना के दौरान मृतक अखिलेश वर्मा के मोबाइल के सीडीआर की जांच में पता चला कि 24 दिसंबर की शाम घर से निकलने के बाद उसकी अपने साथी प्रदीप कुमार निवासी बढ़ई का पुरवा सहादतगंज थाना कैंट से तीन बार बात हुई थी।
विज्ञापन

अखिलेश द्वारा अंतिम कॉल भी उसी के नंबर पर की गई थी। इस आधार पर प्रदीप की तलाश की जा रही थी लेकिन वो फरार था। रविवार दोपहर प्रदीप को टीवी टावर चौराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि अखिलेश माई लाइफस्टाइल ग्लोबल प्रा, लि. में मार्केटिंग का काम करता था, उसने बीती 17 दिसंबर को उसे भी कंपनी का मेंबर बनाया था। इसके लिए उसे 1500 रुपये देने थे। बताया कि 24 दिसंबर को अखिलेश से उसकी फोन पर बात हुई, इसके बाद वह अबू सराय में उससे मिला। वहां से अखिलेश की बाइक पर बैठकर पुष्पराज चौराहे गया और बीयर की दो बोतलें खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर दोनों जीआईसी ग्राउंड गए और वहां बीयर पी। इसी बीच अखिलेश ने प्रदीप से 1500 रुपये मांगे तो उसने दो-चार दिन में पैसे देने को कहा। प्रदीप ने बताया कि इस पर अखिलेश भड़क गया और गालीगलौज करते हुए उसे थप्पड़ मारने लगा। इस पर प्रदीप ने वहां पड़ी ईंट उठाकर अखिलेश के सिर पर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने बताया कि वह अखिलेश का लैपटॉप व मोबाइल लेकर भाग गया। लैपटॉप को उसने जीआईसी के दूसरे गेट पर गड्ढे में फेंक दिया जबकि सिम निकालकर तोड़ने के बाद मोबाइल को रास्ते में फेंक दिया।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, मोबाइल व लैपटॉप बरामद कर लिया गया है। बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed