{"_id":"62a0ed87ceea0d464c3d9833","slug":"after-killing-the-young-man-the-dead-body-was-thrown-in-the-sugarcane-field-faizabad-news-lko6343324120","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका
विज्ञापन
अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंजना मजरे माफीदार का पुरवा में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे गांव के किनारे गन्ने के खेत में 19 वर्षीय युवक का शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
गांव के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हलवारा निवासी बालक राम यादव का बेटा विकास यादव (19) मंगलवार शाम छह बजे निमंत्रण में जाने के बहाने घर से निकला था।
देर रात तक विकास जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे विकास यादव का शव पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अंजना मजरे माफी दार का पुरवा गांव के निकट गन्ने के खेत में क्षतविक्षत अवस्था में पाया गया।
पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह का कहना है कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रामपुर हलवारा गांव के विकास यादव(19) का शव पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अंजना मजरे माफी दार का पुरवा के निकट गन्ने के खेत में पाया गया।
विज्ञापन
घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। अंदेशा जताया जा रहा है कि वह प्रेमिका से मिलने के लिए अंजना गांव के मजर माफी दार का पुरवा आया हुआ था। इसी दौरान विकास यादव की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच कर रही है।