फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After 26 years BJP won all the seats

26 साल बाद पांचों सीटों पर खिला कमल

Sat, 11 Mar 2017 11:00 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 11 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
After 26 years BJP won all the seats
मतगणना स्थल पर विजयी मुद्रा में भाजपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में 26 साल बाद भाजपा की चुनाव फतह की सुनामी आ गई। सन् 1991 के बाद दूसरा मौका है जब भाजपा ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कराई है। भाजपा की इस आंधी में सपा और बसपा का खाता नहीं खुल पाया।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के इतिहास में अयोध्या ने भी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराई। मतगणना में अयोध्या से भाजपा के वेद प्रकाश गुप्त, बीकापुर से शोभा सिंह, रुदौली से राम चंद्र यादव, मिल्कीपुर से गोरखनाथ और गोसाईगंज से इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने जीत दर्ज कराई। भाजपा की इस सुनामी में जिले से सूबे में मंत्री रहे अवधेश प्रसाद और राज्य मंत्री तेज नरायन पांडेय भी अपनी सीट नहीं बचा पाए।   
विज्ञापन


शनिवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना में कई उतार-चढ़ाव तो आए लेकिन गोसाईगंज विधानसभा सीट पर कुछ समय को छोड़ दिया जाए तो कांटे का संघर्ष नहीं दिखा। अंतत: भाजपा ने जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कब्जा कर लिया। इनमें चार सीटें भाजपा ने सपा से छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में रिकार्ड वोटों से जीत दर्ज कराने वाली नवसृजित गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र भी सपा धराशायी हो गई। यहां से भाजपा प्रत्याशी इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कड़े संघर्ष में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी अभय सिंह को 11681 मतों से हराया।

खब्बू को 89339 तो अभय को 77658 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर बसपा के धर्मराज निषाद को 46363 मत मिले। इसके साथ ही अयोध्या सीट ने भी इतिहास रचा। यहां भाजपा के वेद प्रकाश गुप्त ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी व सूबे के राज्यमंत्री रहे तेज नरायन पांडेय को जिले में सर्वाधिक 50440 वोटों से हराया।

भाजपा प्रत्याशी वेद गुप्ता को 107014 तो तेज नरायन पांडेय को 56574 मत प्राप्त हुए। बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी 39554 मत प्राप्त हुए। जिले में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड है। 

रुदौली की सीट पर भाजपा ने अपनी जीत दुहराते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा। यहां भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने एक बार फिर सपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां को 31273 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी श्री यादव को 90152 तो रुश्दी मियां को 58879 वोट मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के फिरोज खां गब्बर रहे, उन्हें 47196 वोट मिले।  

भाजपा ने बीकापुर सीट सपा से छीन ली। यहां भाजपा प्रत्याशी शोभा सिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के आनंद सेन को 26698 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी शोभा को 93844 तो सपा प्रत्याशी आनंदसेन को 67146 मत मिले। बसपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह बब्लू को 49450 मत प्राप्त हुए। 


मिल्कीपुर विधानसभा सीट भी भाजपा ने सपा से छीन ली। यहां से भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी व मंत्री रहे अवधेश प्रसाद को 28336 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ को 86644 तो सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को 58308 वोट मिले। तीसरे स्थान पर बसपा के राम गोपाल रहे, उन्हें 45875 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed