{"_id":"30b4b8e7129f324ec0773080e95b4a48","slug":"advocates-of-removing-protesting-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल की नारेबाजी
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन व अधिवक्ताओं के बीच छिड़ी रार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को 12वें दिन बार के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर से जुलूस निकाला। जो सीओ कार्यालय होते हुए तहसील परिसर में समाप्त हुआ।
सभागार में हुई सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने एक स्वर से निर्णय लिया कि जब तक एसडीएम व तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज यादव व संचालन महामंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने किया। सभा में महामंत्री ने कहा कि 12 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक एसडीएम ने गलत टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी है और मुंसिफ कोर्ट के लिए तहसील परिसर में भूमि उपलब्ध न कराने के संबंध में वार्ता ही की।
बैठक में एक स्वर से यह भी निर्णय लिया गया कि 11 फ रवरी से तहसील गेट पर सभी अधिवक्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक को पूर्व अध्यक्ष अफ सर रजा रिजवी, गोरखनाथ तिवारी, सुभाष पांडेय, अम्बिका यादव, भोला तिवारी, अब्दुल हई, मोहम्मद फहीम ने भी सम्बोधित किया।