{"_id":"649499e08b35bba11e0ee146","slug":"advocate-strike-closed-faizabad-news-c-13-1-302014-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: एडीएम सिटी व वकीलों की वार्ता के बाद हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: एडीएम सिटी व वकीलों की वार्ता के बाद हड़ताल खत्म
Fri, 23 Jun 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
रुदौली (अयोध्या)। सात दिनों से चल रही अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल व रुदौली बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक में वार्ता के बाद समाप्त हो गई। एसडीएम रुदौली अंशुमान सिंह व रुदौली बार एसोसिएशन के महामंत्री संतोष कुमार पांडेय के बीच उपजे विवाद पर 15 जून को अधिवक्ता न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर कलम बंद हड़ताल पर चले गए थे। इससे वादकारी भी परेेशान थे।
रुदौली बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल 20 जून को डीएम नितीश कुमार से मिला। डीएम ने 22 जून को एडीएम सिटी सलिल कुमार पटेल को भेजकर अधिवक्ता संघ से वार्ता करने के लिए कहा। एडीएम सिटी ने एसडीएम रुदौली के कार्य व्यहार पर खेद व्यक्त करते हुए भविष्य में पुनरावृत्ति न होने आदि आश्वासनों के साथ गतिरोध समाप्त करने का अनुरोध किया। बार एसोसिएशन ने एडीएम सिटी के समक्ष उठाए गए समस्त बिंदुओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र निराकरण करने को कहा। एडीएम सिटी ने अधिवक्ताओं को समाज का सर्वश्रेष्ठ बताया और कहा कि एसडीएम रुदौली से गलती हुई है, उसे भूलकर जनहित व वादकारियों के हित लाभ के लिए कार्य करें। रुदौली बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिनारायण यादव व महामंत्री संतोष कुमार पांडेय ने एडीएम सिटी के आश्वासन पर कलम बंद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। कहा कि रुदौली बार एसोसिएशन 26 जून से समस्त न्यायालयों पर न्यायिक कार्यों में सहयोग करेगा। इस अवसर पर एसडीएम रुदौली अंशुमान सिंह, रुदौली बार एसोसिएशन अध्यक्ष हरिनारायण यादव, चौधरी अजीमुद्दीन, राम भोला तिवारी, साहेब सरन वर्मा, अब्दुल हई खान, गोरखनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद