{"_id":"63f0cc286c14bb082d043c2d","slug":"admit-cards-of-1440-students-kept-in-schools-faizabad-news-c-13-1-91893-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: स्कूलों में धरे रह गए 1440 विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: स्कूलों में धरे रह गए 1440 विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र
Sat, 18 Feb 2023 06:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। आप इसे नकलविहीन परीक्षा का डर कहें या अभी भी स्कूलों में फर्जी नामांकन, यह आप पर निर्भर है। हकीकत यह है कि यूपी बोर्ड के स्कूलों में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों में से 1440 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने के बाद भी स्कूलों में ही धरे रह गए।
इनमें करीब 70 फीसदी संख्या हाईस्कूल के विद्यार्थियों की बताई जा रही है। संबंधित स्कूलों ने इसकी सूचना शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय को दी है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन 427 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 16 राजकीय, 50 सहायता प्राप्त व शेष वित्तविहीन विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में मौजूदा सत्र में हाईस्कूल के 44,741 और इंटरमीडिएट के 41,815 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
इनके प्रवेशपत्र नौ फरवरी से जिला मुख्यालय से संबंधित स्कूलों को प्राप्त कराए गए। विद्यालय स्तर से संबंधित विद्यार्थियों को वितरित किये गये। बृहस्पतिवार को पहले दिन इनकी बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हो गई है।
विज्ञापन
इसके बाद भी जिले के विद्यालयों में पंजीकृत 86,656 विद्यार्थियों में से 1440 विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र ही नहीं ले गए और परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। माना जा रहा है कि हर साल ऐसे तमाम विद्यार्थी सिर्फ डिग्री लेने के लिए या फर्जीवाड़ा करने के लिए भी विभिन्न स्कूलों में दाखिला लेते हैं।
इसके अलावा जुगाड़ की नइया न मिल पाने के कारण भी परीक्षा से किनारा कस लेते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा में हो रही सख्ती वजह से यह विद्यार्थी शायद परीक्षा में शामिल नहीं हुए होंगे। सूचना बोर्ड को प्रेषित की जाएगी।