फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action

शिकायत पर विकास कार्यों की जांच करने गांव पहुंची टीम तो आननफानन लगने लगा खड़ंजा

Mon, 21 Dec 2020 08:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Action
मिल्कीपुर। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के सोहवल सलोनी गांव में विकास कार्यों की जांच करने टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। आननफानन में ग्राम प्रधान ने खड़ंजा लगवाना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत गांव के ही व्यक्ति ने की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता व ग्रामवासी राजेश कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री सहित डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम सोहावल सलोनी के ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव ने मिलीभगत करके सरकारी धन का लूटखसोट किया है। आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान अमरनाथ यादव, पंचायत सचिव से साठगांठ करके से संचालित योजनाओं में धन की खुल्लम-खुल्ला लूट कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा गया कि इसके पूर्व इनकी माता सोनपती ग्राम प्रधान थीं। अमरनाथ यादव दोबारा ग्राम प्रधान चुने गए हैं। अमरनाथ और उनकी माता को मिलाकर तीन पंचवर्षीय योजनाओं में प्रधान रहे हैं। इस कार्यकाल में ग्राम प्रधान से नाली खड़ंजा, आवासीय योजना, मिट्टी पटाई सहित अन्य विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता की है। शिकायत पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह और अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण के इंजीनियर की दो सदस्यीय कमेटी बनाई। जांच टीम के गांव पहुंचने पर ग्राम प्रधान खेमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की नाप जोख कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ऐसे कई कार्यों के पैसे आहरित कर लिए गए थे। जो कार्य हुए ही नहीं। हालांकि जांच टीम के लोग थोड़ी जांच पड़ताल के बाद डीएम की बैठक के लिए चले गए। दूसरे दिन जांच करने की बात कही। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को अपना कार्य सुधार करने का मौका मिला और आननफानन में ग्राम पंचायत में मुन्ना मिश्रा के दरवाजे से शौचालय तक खड़ंजा का कार्य करवाया जाने लगा।

नए कार्य को छुपाने के लिए खड़ंजा कार्य पर मिट्टी भी डलवा दी गई। इसकी दोबारा सीएम पोर्टल पर शिकायत की है। जांच टीम के प्रभारी एवं जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जांच करने सोहवल सलोनी गए थे, बैठक के कारण जांच पूरी नहीं हो पाई है। जल्द ही जांच पूरी करके डीएम साहब को अपनी रिपोर्ट दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed