फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action

कान्हा गोशाला में लगे गैस प्लांट व जैविक खाद की परियोजना

Fri, 05 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Action
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने नगर आयुक्त नीरज शुक्ल के साथ कान्हा उपवन गोशाला बैसिंह का निरीक्षण किया। यहां पशुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि गोवंश के गोबर से गैस प्लांट व जैविक खाद बनाने की परियोजना लगाई जाए। गोशाला की आय के लिए गोमूत्र के साथ गोबर का सदुपयोग किया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे डीएम समेत अफसरों ने वहां चारदीवारी निर्माण कार्य को देखा। सत्यापन के साथ नगर निगम के मुख्य अभियंता को निर्माण की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। चारदीवारी के किनारे चारों ओर ट्री-गार्ड सहित फलदार व छायादार पौध रोपित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि एक हजार गोवंश के लिए पहले ही शेड बना हुआ है। जबकि 15 सौ गोवंश के लिए अतिरिक्त शेड बनवाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

कहा कि वर्षा के पूर्व शेड का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। मौके पर चिकित्साधिकारियों को नए नर पशुओं का बधियाकरण किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही टैग लगाने के लिए कहा। वर्षा के पूर्व पशुओं का टीकाकरण कराए जाने के लिए कहा। नगर आयुक्त से गोशाला के नियमित मॉनिटरिंग के लिए एक टीम गठित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों से कहा कि गोशाला के आसपास किसी संस्था को भूमि उपलब्ध कराकर गोवंश के गोबर से गैस प्लांट व गोबर के साथ नीम की पत्ती आदि मिलाकर जैविक खाद तैयार कर बिक्री की कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिससे गोमूत्र के साथ गोबर के सदुपयोग के साथ गोशाला की आय हो सके। डीएम को बताया गया कि कान्हा उपवन गौशाला में 11 सौ गोवंश का भरण पोषण किया जा रहा है। समीक्षा में अपर नगर आयुक्त, निर्माण शाखा के मुख्य अभियंता, पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed