{"_id":"5e1b60f68ebc3e87d700e7c1","slug":"action-faizabad-news-lko5027181185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्कीपुर के पांच जनसेवा केंद्र होंगे बंद, निरीक्षण में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्कीपुर के पांच जनसेवा केंद्र होंगे बंद, निरीक्षण में मिली खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुचेरा बाजार। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में संचालित जनसेवा केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं अनियमितताओं को लेकर एसडीएम अशोक कुमार शर्मा ने पांच केंद्रों को बंद किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। एसडीएम ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायत पर एनटी मिल्कीपुर से कराए गए औचक निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं के बाद यह आदेश जारी किया है।
तहसील मुख्यालय मिल्कीपुर से चंद कदम दूर स्थित एक जनसेवा केंद्र का एसडीएम ने कुछ दिन पूर्व निरीक्षण कराया था जहां भारी अनियमितता व अवैध वसूली का मामला सामने आया था। इसके बाद एसडीएम ने उक्त जनसेवा केंद्र को बंद कराने का आदेश दे दिया था।
तहसील क्षेत्र में संचालित जनसेवा केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्था एवं अनियमितता तथा अवैध वसूली को लेकर एसडीएम ने नायब तहसीलदार मिल्कीपुर एचआर तिवारी को औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। एनटी ने मेंहदौना जनसेवा केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र संचालक रवि कुमार का कार्य संतोषजनक पाया गया लेकिन केंद्र पर रेट लिस्ट नहीं चस्पा की गई थी जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
परसोली जनसेवा केंद्र के निरीक्षण में केंद्र संचालक दुर्गा प्रसाद मौजूद नहीं मिले। उनके स्थान पर दूसरा युवक देवराज केंद्र संचालित करते हुए पाया गया। वहां तमाम अनियमितताएं एवं व्यवस्थाएं भी मिलीं। बिरौली झाम गांव के नाम से जारी लाइसेंस वाला जनसेवा केंद्र दूसरी ग्राम पंचायत अकमा में संचालित होता मिला। केंद्र संचालक जयशंकर मिश्रा द्वारा निर्धारित शुल्क के बजाय प्रत्यावेदन पर अत्यधिक शुल्क वसूले जाने का मामला भी प्रकाश में आया।
इटौंजा गांव के नाम से संचालित जनसेवा केंद्र दूसरी ग्राम पंचायत पिठला में मिला। केंद्र संचालक उत्तमचंद द्वारा अवैध वसूली किए जाने का मामला उजागर हुआ। केंद्र पर रेट लिस्ट सहित अन्य भारी अव्यवस्था भी पाई गई। सिधौना गांव के नाम से जारी जनसेवा केंद्र दूसरी ग्राम पंचायत बरईपारा में संचालित होता मिला। केंद्र संचालक योगेश कुमार द्वारा भी रेट लिस्ट नहीं चस्पा की गई थी। हालांकि उसका कार्य संतोषजनक पाया गया।
बरईपारा गांव में ही एक दूसरा जनसेवा केंद्र संचालित होता मिला जिसका लाइसेंस मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र के मितौरा गांव के नाम से जारी है। केंद्र संचालक सुभाष द्वारा मनमाने ढंग से केंद्र का संचालन किया जा रहा है। उसके द्वारा प्रत्येक आवेदन पर निर्धारित शुल्क के बजाय 50 से सौ रुपये की वसूली भी की जा रही है।
नायब तहसीलदार एचआर तिवारी द्वारा निरीक्षण के दौरान जनसेवा केंद्रों पर मिली अव्यवस्था एवं अनियमितता की विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई जिसके आधार पर एसडीएम अशोक कुमार शर्मा ने उपरोक्त पांच जनसेवा केंद्रों का लाइसेंस निरस्त किए जाने के लिए एनआईसी को आदेश दे दिया है।