फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Accused arrested for threatening to blow up court in Ayodhya

खुलासा: सिरफिरे मुंशी ने न्यायाधीश को पत्र भेजकर दी थी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, शातिर का था ये प्लान

Fri, 17 Jun 2022 08:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 17 Jun 2022 08:09 PM IST
सार

 अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक रिश्तेदार को फंसाने के लिए धमकी भरा पत्र भेजा था। पैसे के लेनदेन को लेकर  दोनों में विवाद चल रहा है।
 

विज्ञापन
Accused arrested for threatening to blow up court in Ayodhya
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में बीते दो जून को एक पत्र भेजकर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने रिश्तेदारी के एक युवक को फंसाने के लिए साजिशन ये काम किया था। शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बीते दो जून को जिला न्यायाधीश को पत्र भेजकर कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह पत्र पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी राशिद अली के नाम से भेजा गया था। मामले की जांच के दौरान राशिद अली से पूछताछ की गई तो वह निर्दोष पाया गया। आठ जून को पुलिस ने उप निरीक्षक सिविल कोर्ट विनय यादव ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी विवेचना के दौरान राशिद अली से पूछताछ की गई तो पता चला कि राशिद अली की ससुराल रौनाही थाना क्षेत्र के जगनपुर में है।

विज्ञापन

वहां के निवासी मोहम्मद वलीम से राशिद अली का पैसे के लेनदेन का विवाद चल रहा था। मोहम्मद वलीम कचहरी परिसर में शेड नंबर छह पर मुंशी का काम करता था। मोहम्मद वलीम ने राशिद अली को फंसाते हुए जेल भेजवाने की मंशा से धमकी भरा पत्र लिखकर कचहरी के पीछे स्थित डाकखाने से पोस्ट किया था। एसएसपी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को आरोपी मोहम्मद वलीम को कचहरी के पीछे से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर देवेंद्र सिंह, सिविल कोर्ट चौकी इंचार्ज विनय कुमार यादव, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार पटेल आदि की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed