{"_id":"d3ce757cbaa3745927f4988a681e2c59","slug":"accidents-killed-three-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन की मौत, चार घायल
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात पटरंगा पुलिस 30 वर्षीय अज्ञात शख्स को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाई थी। जिला अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं रौनाही थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर में रविवार को करंट की चपेट में आकर गांव निवासी 35 वर्षीय मो. जलील पुत्र गुलबहार की मौत हो गई।
हादसा घर का लिंटर साफ करने के दौरान हुआ। लड़के फैज ने बताया कि जिला अस्पताल लाये जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
रविवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र के टकसरा पुल के पास बाइकों की भिड़ंत में थाना क्षेत्र के उसरू अमौना निवासी एक बाइक सवार 50 वर्षीय शर्त कुमार पांडेय पुत्र स्व. श्यामनाथ घायल हो गये।
उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं नगर कोतवाली के सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने आजमगढ़ डिपो की बस से टक्कर में बाइक सवार कैंट थाना क्षेत्र के हरीपुर जलालाबाद निवासी 20 वर्षीय सोनू पुत्र महफूज तथा उनके पिता 70 वर्षीय महफूज पुत्र रियासत घायल हो गये।
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में दशरथपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में घायल 18 वर्षीय मोहित निषाद पुत्र कामता प्रसाद निवासी जलालापुर माफी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव पोरा में रविवार को मसाला मिक्सिंग मशीन पर काम रहा मजदूर 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र हरिप्रसाद निवासी भाईपुर गंभीर रुप से घायल हो गया।
दुर्घटना मसाला मिक्सिंग मशीन का मिक्सचर टूटकर गिरने के चलते हुई। उधर मवई प्रतिनिधि के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर निवासी 52 वर्षीय जयराम पुत्र भागीरथी की सर्पदंश के चलते मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है।