{"_id":"6acfd64355566ad53b0a0cb9","slug":"the-mla-inspected-the-construction-of-the-new-gate-at-gic-fatehganj-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-160995-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: विधायक ने जीआईसी फतेहगंज के नए द्वार के निर्माण का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: विधायक ने जीआईसी फतेहगंज के नए द्वार के निर्माण का किया निरीक्षण
Thu, 15 Oct 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। फतेहगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में विधायक निधि से नए मुख्य द्वार का निर्माण हो रहा है। बुधवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने इस निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस द्वार का 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इससे यातायात सुगम होगा और मूर्ति विसर्जन में भी सुविधा मिलेगी।
इस परियोजना पर विधायक निधि से 9.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना की प्रथम किस्त के रूप में स्वीकृत धनराशि का 60 फीसदी जारी हो चुका है।
विधायक गुप्ता ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज जनपद का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। उन्होंने बताया कि नया मुख्य द्वार कॉलेज परिसर को बेहतर और सुरक्षित स्वरूप देगा। विधायक ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि यह द्वार प्रतिमा विसर्जन के दौरान आवागमन को सुगम बनाएगा।