{"_id":"5ddeae738ebc3e550545f7a4","slug":"accident-on-rail-crossing-faizabad-news-lko494607573","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद क्रॉसिंग को पार कर रहा बुजुर्ग कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद क्रॉसिंग को पार कर रहा बुजुर्ग कटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहगंज-नाका मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग रेलवे क्रॉसिंग पार कर अपने घर जा रहा था।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद शव ट्रैक पर पड़ा होने के कारण करीब आधे घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। इसके चलते फतेहगंज, लालबाग, बेनीगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन खड़ी होने से लंबा जाम लग गया। ट्रैक से शव हटाने के बाद रेल यातायात सुचारु हुआ।
फतेहगंज निवासी लालजी गुप्ता (75) का फतेहगंज रेलवे क्रॉसिंग से चौक की ओर स्थित शनि भगवान के मंदिर के पास एक आवास व दुकान है। जबकि उसका दूसरा घर क्रॉसिंग के उस पार है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद करीब 2:45 बजे के आसपास व अपने दुकान से दूसरे घर जा रहा था। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर वह उसे पार कर रहा था, तभी अचानक अयोध्या की ओर से आ रही फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस व जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
क्रॉसिंग पर खड़ी रही ट्रेन, लगा लंबा जाम
शव ट्रैक पर पड़ा होने के कारण करीब आधे घंटे तक ट्रेन क्रॉसिंग पर खड़ी रही, जिससे दोनों तरफ यातायात बंद रहने से भारी जाम लग गया। वहीं लालबाग क्रॉसिंग भी आधे घंटे तक बंद रही। इससे फतेहगंज से नाका व देवकाली जाने वाले रास्ते पर भीषण जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, हादसे के चलते बेनीगंज क्रॉसिंग पार कर रही एक मालगाड़ी को भी रोक दिया गया, इससे यहां भी जाम लगा रहा। स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय ने बताया कि रेल ट्रैक से शव हटने के बाद आवागमन सुचारु हो गया।