{"_id":"61ba37bf61e68c5f1438e159","slug":"accident-faizabad-news-lko6091106102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर में घुसे बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर में घुसे बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसौधा (अयोध्या)। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड-रानी बाजार मार्ग पर मंगलवार की देररात चांदपुर कैल गांव के पास नहर की पटरी पर खड़े ट्रैक्टर और बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल भिजवाया। देररात इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे घायल को बुधवार की सुबह लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
चांदपुर कैल मजरे नऊवा का पुरवा निवासी अमर (25) पुत्र धर्मपाल व धर्मेंद्र (23) पुत्र हैप्पी एक ही बाइक पर सवार होकर एक निमंत्रण में जा रहे थे। वह जैसे ही गांव से निकलकर नहर की पटरी के पास पहुंचे तभी पटरी के किनारे खड़े ट्रैक्टर में घुस गए। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। गोहार पर दौड़े आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पूराकलंदर पुलिस ने बाइक सवार दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। इलाज के दौरान देररात बाइक सवार अमर की मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र की हालत में सुधार न होते देख बुधवार सुबह उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पूराकलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है, रैक्टर मालिक की पहचान कर ली गई है। मृतक के परिजनों द्वारा घटना के बाबत अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद