{"_id":"5ff35bb78ebc3e3eb808c153","slug":"accident-faizabad-news-lko558174415","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हादसे हुए। इनमें एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं, राष्ट्रीय मार्ग पर रोडवेज बस के पीछे वोल्वो बस घुस गई, जिसमें सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
रुदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बारी के पास ऐहार मोड़ पर बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक ग्राम बेतौली निवासी विजय अवस्थी (30) पुत्र हनुमान दत्त अवस्थी ट्राली के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार सुरेश गुप्ता बाल-बाल बच गया। हादसे की जानकारी होते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव भी मौके पर पहुंच गए।
दरोगा लोकेंद्र सिंह व कांस्टेबल ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय मार्ग पर रविवार को लोहिया पुल के निकट अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस के चालक ने सामने गन्ना लदी ट्राली को देख ब्रेक लगा दिया। इस दौरान पीछे से आ रही वोल्वो बस रोडवेज बस में जा घुसी। हादसे में दोनों बस क्षतिग्रस्त हो गईं। दर्जनों यात्री बाल-बाल बच गए। भेलसर पुलिस चौकी प्रभारी संतोष उपाध्याय ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।