{"_id":"5f5118ae8ebc3e531b0b2222","slug":"accident-faizabad-news-lko538313762","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत
विज्ञापन
हैदरगंज। थाना क्षेत्र हैदरगंज के गौहानी चौराहे के पास देर शाम सब्जी लेकर वापस आ रहा एक मासूम बालक ट्रक के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
गांव सभा गौहानी खुर्द निवासी शाहबाज (10) पुत्र गब्बर बुधवार को घर से गौहानी चौराहे पर सब्जी लेने आया था, वहां से वापस आते समय देर शाम को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आने से बालक बुरी तरह घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची हैदरगंज पुलिस घायल बालक को एंबुलेंस सीएससी तारुन पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात 11 बजे के आसपास बालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर ट्रक को हैदरगंज पुलिस ने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कन्हैया लाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी।