फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   accident

पिकअप पलटी, 12 मजदूर घायल

Tue, 12 May 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
accident
अयोध्या। लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर मटौली गांव के निकट महाराष्ट्र से सिद्धार्थनगर जा रही मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य मजदूरों को भी मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन में फंसे सिद्धार्थनगर के मजदूरों को कोई वाहन न मिलने से ये सभी पैदल ही घर जाने के लिए निकले थे। महाराष्ट्र हाईवे पर पहुंचे तो इन्हें एक पिकअप मिली, जिस पर लगभग 25 लोग सवार होकर सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुए। मंगलवार भोर हाईवे पर रौजागांव चीनी मिल के निकट आगरा डिपो की बस ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

सूचना पर रुदौली व पटरंगा थाने की पुलिस पहुंची। हादसा पटरंगा थाने की सीमा में हुआ। पटरंगा हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी दीपेंद्र कुमार ने बताया कि हादसा भोर साढ़े तीन बजे का है। मामूली चोट खाने वाले लोगों को उसी बस से भेज दिया गया जिस बस ने टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल मेहरून्निसा (25) पत्नी निसार अहमद निवासी डबरा जिला सिद्धार्थ नगर, मनीष कुमार (24) पुत्र तुलसीराम ग्राम बरौली थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, अमित कुमार (24) पुत्र धमालू निवासी बघौली थाना पासी जनपद सिद्धार्थनगर ,अली उम्मीद निशा (42) पत्नी अजमेर अली निवासी जनपद सिद्धार्थनगर, अफसाना पत्नी (32) समीर शाह निवासी डबरा सिद्धार्थनगर, हलिया (16) पुत्री अजमेर अली निवासी जनपद सिद्धार्थनगर, लक्ष्मण (40) पुत्र पल्तू निवासी संत कबीर नगर, अंग्रेज (28) पुत्र इसरार निवासी इलावा निवासी दुधारा जनपद संत कबीर नगर, बृजभान यादव पुत्र हरि भजन यादव प्रताप निवासी बघौली बांसी सिद्धार्थ नगर, कृष्णा पुत्र अदालत निवासी बघौली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर, महेंद्र यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी महादेवा बासी जनपद सिद्धार्थ नगर को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन बरनवाल ने बताया कि 11 लोग चोटिल हुए हैं। इन्हें जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर किया जा रहा है।
उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन सिंह ने बताया कि अन्य प्रवासी मजदूरों को बिस्कुट, नमकीन व पानी की बोतल देकर वाहन से सिद्धार्थ नगर के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed