{"_id":"5ea057148ebc3e90984da88d","slug":"accident-faizabad-news-lko518644072","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जीप व ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस जीप व ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराई, तीन पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। गन्ना लेकर शुगर मिल मसौधा जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और पुलिस जीप में भिड़ंत हो गई। जीप पर सवार एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। हादसा बुधवार भोर करीब 3 बजे कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा बाजार के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ।
कोतवाली के उपनिरीक्षक थीरेंद्र आजाद, आरक्षी संजय यादव और चालक शैलेश सिंह के साथ कोतवाली की बोलेरो पर रात्रि गश्त पर निकले थे। इसी दौरान पारा बाजार के पास हाईवे पर मिल को गन्ना लेकर जा रही है ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली का पिछला चक्का निकल गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दी।
हादसे में बोलेरो और ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई। जीप पर सवार उप निरीक्षक थीरेंद्र आजाद, आरक्षी संजय यादव और शैलेश सिंह जख्मी हो गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर में लाकर दवा उपचार कराया गया। कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ।