{"_id":"5e4c387d8ebc3ef2922de849","slug":"accident-faizabad-news-lko509295834","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की हादसे में मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की हादसे में मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमतनगर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कोडरी चौराहा पर मंगलवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य मामूली रूप से घायल हो गया।
पूराकलंदर के डाभासेमर मजरे गोपालपुर गांव निवासी मंजीत कुमार (16) पुत्र हजारीलाल व विकास पुत्र वनवारी स्वर्ण जयंती इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के छात्र हैं, जिसका सेंटर ग्रामोदय इंटर कॉलेज रामपुर सरधा में था।
मंगलवार सुबह करीब 6 बजे दोनों मंजीत के भाई मिथुन के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने जा रहे थे। जैसे ही वे जब जमूरतगंज-बिल्वहरी घाट मार्ग पर स्थित कोडरी चौराहे पहुंचे, उसी दौरान सामने से ईंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में मंजीत व विकास गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मिथुन को हल्की चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया। घायल विकास का इलाज चल रहा है, जबकि मिथुन को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया।