फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   accident

पिकअप-बस टकराकर खड़ी ट्रक से भिड़े, तीन घायल

Wed, 25 Dec 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
accident
रुदौली। भेलसर ओवरब्रिज के निकट सवारी बैठने के लिए रुके ट्रक में पीछे से अयोध्या की ओर जा रही पिकअप और डबल डेकर बस एक दूसरे से टकराते हुए ट्रक में जा भिड़े। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची भेलसर पुलिस ने घायलों की सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली रुदौली के ग्राम भेलसर के निकट लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने ओवरब्रिज के ढलान से उतरते ही सवारी बैठाने के चक्कर में ट्रक चालक ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही ट्रक रोक दिया।
विज्ञापन

उसी के पीछे चल रही पिकअप व दिल्ली से गोरखपुर सवारी लेकर जा रही डबल डेकर निजी बस टकराते हुए खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में एक साइकिल सवार समेत दो राहगीर व एक पिकअप सवार सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी रामचेत यादव अपने हमराहियों के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया और बाधित मार्ग को चालू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेलसर चौकी प्रभारी आरसी यादव ने बताया कि सुबह लगभग 10:30 बजे हादसा हुआ। हादसे में ग्राम भेलसर निवासी विनोद (32) पुत्र माता प्रसाद व उसके साथ ही साइकिल से जा रहे उसके रिश्तेदार दयाराम व पिकअप पर सवार अजीज देवराकोट थाना रौनाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया गया है, जिसमें अजीज की हालत गंभीर देखते डॉक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। बताया कि क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से चौकी में खड़ा करा लिया गया है। ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed