{"_id":"5defdf458ebc3e87e915c5cc","slug":"accident-faizabad-news-lko497046980","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से भटका ड्रोन रिहायशी इलाके में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से भटका ड्रोन रिहायशी इलाके में गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अतिसंवेदनशील अयोध्या के कनीगंज इलाके में सोमवार रात आसमान में संदिग्ध चीज उड़ने पर हड़कंप मच गया। अचानक वह एक घर के पास गिर गई, लोगों ने पास जाकर देखा तो वो ड्रोन कैमरा निकला।
सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जांच में पता चला कि ड्रोन बिरला धर्मशाला में एक शादी समारोह में उड़ाया जा रहा था, जो अनियंत्रित होकर लापता हो गया था।
रायगंज चौकी प्रभारी यशवंत द्विवेदी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे कनीगंज इलाके में ड्रोन गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि ड्रोन बिडला धर्मशाला में हो रहे एक शादी समारोह में उड़ाया जा रहा था।
ड्रोन संचालक के अनुसार बिरला धर्मशाला के ऊपर उड़ाया जा रहा ड्रोन अचानक उनके कंट्रोल से बाहर होकर लापता हो गया, जिसकी आसपास तलाश की जा रही थी। इतने में पुलिस को कनीगंज इलाके में ड्रोन गिरने की सूचना मिली। बताया कि ड्रोन संचालक ने संबंधित कागजात भी दिखाए। तस्दीक होने ड्रोन उसे सौंप दिया गया।