{"_id":"645cceba82ad0e192209a374","slug":"a-video-of-giving-money-to-police-man-went-viral-in-rudauli-ayodhya-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले को प्रत्याशी के बेटे पर पैसा देने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले को प्रत्याशी के बेटे पर पैसा देने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 11 May 2023 04:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 May 2023 04:47 PM IST
सार
अयोध्या में एक निर्दल प्रत्याशी के बेटे का पैसा देने का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, पुलिसकर्मी ने इस पर सफाई दी है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या के रुदौली नगर के मतदान केंद्र नेशनल हायर सेकेंड्री स्कूल में दोपहर को रुदौली नगरपालिका की मखदूम साहब वार्ड की सभासद निर्दल प्रत्याशी शहनाज बानो के बेटे पर पैसा बांटने का आरोप विपक्षी प्रत्याशी के समर्थक ने लगाया जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।
विज्ञापन
जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें पुलिस वाले को पैसा देते हुए नहीं दिख रहा है लेकिन पैसा वापस करते हुए दिखाई दे रहा है। इसको लेकर दोनों प्रत्याशियों में तू तू मैं मैं भी हो गई। निर्दल प्रत्याशी शाहनाज बानो ने बताया कि मौके पर मैं भी मौजूद थी। गेट पर तैनात पुलिस कर्मी को पैसा देने से मुझे कोई लाभ नहीं है। उन्होंने पुलिस को पैसा देने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि ये पैसा जमीन पर पड़ा था जिसे मैंने उठा लिया था जिसका वीडियो किसी ने बनाकर प्रत्याशी के बेटे पर पैसा देने का आरोप लगाया तब मैंने उसका पैसा वापस कर दिया। पैसा लेने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन