फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A vicious miscreant got shot in the leg in a police encounter, the other managed to escape

पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा भागने में कामयाब

Thu, 05 Aug 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
A vicious miscreant got shot in the leg in a police encounter, the other managed to escape
अयोध्या पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में चोरी व लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं मौके से दूसरा आरोपी भागने में कामयाब हो गया। इस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी के पैर में गोली लगी, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है, उस पर लूट व चोरी के कई केस दर्ज हैं।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि कोतवाली नगर प्रभारी सुरेश पांडेय अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। भोर में करीब 3:45 बजे बाइक सवार दो युवक धारा रोड की तरफ आते दिखाई पड़े।
विज्ञापन

इनको जब रोकने का प्रयास किया गया तो यह पुलिस को धक्का देकर भागने लगे। यह देख उनका पीछा किया गया व सीसीआर के माध्यम से आसपास की पुलिस चौकियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा करते समय अफीम कोठी के पास पहुंचने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया।
वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा बदमाश नदी की ओर भाग गया। जिसकी तलाश में कॉम्बिंग की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश की पहचान रोहित दूबे निवासी पूरे निहाल सिंह का पुरवा ढेसरूआ थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुुई है।
फरार बदमाश की पहचान सत्यम प्रजापति निवासी उमरभार जियापुर थाना कूरेभार जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। घायल बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई।
एसएसपी ने बताया कि यह दोनों बदमाश लूट व चोरी की वारदात करते थे। दोनों के खिलाफ कोतवाली नगर में धारा 379, 411, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत केस दर्ज है। वह पुरस्कार घोषित अपराधी भी है।

बताया कि पकड़े गए बदमाश रोहित के खिलाफ कोतवाली नगर, थाना हैदरगंज समेत सुलतानपुर जनपद के थानों में कई केस दर्ज हैं। आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed