फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A new way will be made for the entry of goods vehicles in Ram Janmabhoomi

रामजन्मभूमि में मालवाहक वाहनों के प्रवेश के लिए बनेगा नया रास्ता

Wed, 21 Jul 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
A new way will be made for the entry of goods vehicles in Ram Janmabhoomi
अयोध्या-देवकाली स्थित होटल में स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद एडीजी सुरक्षा,मंडलायुक्त,आ - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामजन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को एडीजी सुरक्षा बीके सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें रामजन्मभूमि परिसर की नए सिरे से सुरक्षा का खाका तैयार किया गया। राममंदिर निर्माण के साथ-साथ रामलला का दर्शन निर्बाध रूप से चलता रहे इस पर विशेष जोर रहा। बैठक में तय हुआ है कि मंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि में मालवाहक वाहनों के प्रवेश के लिए नया मार्ग बनाया जाएगा। रामजन्म भूमि परिसर में जर्जर हो चुके वाच टॉवर व खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक से पूर्व एडीजी सुरक्षा बीके सिंह ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण कर नींव भराई का काम देखा और सुरक्षा के विभिन्न प्वाइंटों का भी निरीक्षण कर पूरी जानकारी हासिल की। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के बाद शहर के एक होटल में स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक शुरू हुई।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चली बैठक में रामजन्मभूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ-साथ परिसर की नए सिरे से सुरक्षा खाका तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। राममंदिर निर्माण के लिए सामग्रियों की ढुलाई के लिए लगातार आ रहे मालवाहक वाहनों से क्रॉसिंग थ्री के पास प्रतिदिन लंबा जाम लगता है। इसी मार्ग से वीआईपी दर्शन भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के लंबे काफिले से परेशानी हो रही है, साथ ही सुरक्षा को भी खतरा है। इसको देखते हुए स्थायी सुरक्षा समिति की बैठक में नया मार्ग बनाने का निर्णय हुआ है। यह नया मार्ग पांजीटोला से होते हुए रामजन्मभूमि तक होगा, मालवाहक वाहनों को इसी रास्ते से प्रवेश दिया जाएगा। नए रास्ते के लिए एप्रोच रोड बनाने का काम चल रहा है।
बैठक में तय हुआ है कि रामकोट के प्रवेश मार्गों की सुरक्षा और कड़ी की जाएगी। 70 एकड़ परिसर के साथ-साथ रामकोट की सुरक्षा की भी समीक्षा हुई। लखनऊ के काकोरी में पकड़े गए आतंकवादियों के पास अयोध्या का नक्शा मिलने के बाद से भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसको लेकर भी रामजन्मभूमि की सुरक्षा फिर प्राथमिकता में आ गई है।
राममंदिर निर्माण कार्य आरंभ होने के साथ ही पूर्व की व्यवस्थाओं में खासा बदलाव हुआ है, इसको लेकर भी सुरक्षा एजेंसियों ने नए सिरे से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। तय हुआ है कि रामलला का दर्शन निर्बाध रूप से चलता रहा साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में भी कहीं कोई लापरवाही न हो इसको लेकर खाका तैयार किया गया है।
मंदिर निर्माण को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से ही शासन के निर्देश पर विकास प्राधिकरण ने भवन नवनिर्माण का निषेधाज्ञा मानक पहले ही निर्धारित कर दिया है। बैठक के बाद एडीजी सुरक्षा बीके सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों की इस बैठक में समीक्षा की गई है। रामजन्मभूमि की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता है।
इस समय मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है। मौके को देखने के बाद सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मंदिर निर्माण के साथ रामलला का दर्शन निर्बाध रूप से चलता रहा ऐसा सुरक्षा खाका तैयार किया जाएगा। हालांकि रामजन्मभूमि की सुरक्षा पहले से ही सुदृढ़ है। सीआरपीएफ, पीएसी व जनपद पुलिस पहले से ही व्यवस्था की कमान संभाल रही है।

आतंकी खतरे के इनपुट को लेकर कहा कि जितने भी इनपुट मिलते हैं उस पर काम किया जाता है। सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने को लेकर अहम निर्णय लिया गया है। बैठक में एडीजी सुरक्षा बीके सिंह, मंडलायुक्त एपी अग्रवाल, डीआईजी अयोध्या संजीव गुप्ता, डीएम अनुज कुमार झा, एसएसपी शैलेश पांडेय, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विशाल सिंह, एसपी सुरक्षा पंकज पांडेय, सीओ एलआईयू बालमुकुंद तिवारी सहित राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, सीआरपीएफ, पीएसी सहित खुफिया विभाग के आला अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

अयोध्या-देवकाली स्थित होटल में स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद जिलाधिकारी,एसएसपी व अन्य।

अयोध्या-देवकाली स्थित होटल में स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद जिलाधिकारी,एसएसपी व अन्य। - फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed