फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   तीन दिन शेष, कार्र्तिक मेले की तैयारी आधी-अधूरी

तीन दिन शेष, कार्र्तिक मेले की तैयारी आधी-अधूरी

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेले की तैयारियों के मद्देनजर प्रशासन व नागरिकों की बैठक मेले के तीन दिन शेष रहने पर सोमवार को तुलसी स्मारक भवन प्रेक्षागृह में हुई। बैठक में तैयारियों को लेकर समस्याओं की गूंज रही। लोगों ने मेला क्षेत्र में हुई आधी-अधूरी तैयारियों तथा समस्याओं को सिलसिलेवार गिनाया। कहा कि इन तीन दिनों में इन पर पूरा कार्य होना संभव नहीं हो सकता है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका अयोध्या की अधूरी तैयारी पर नाराजगी जताई। साथ ही मेला व्यवस्था से जुड़े विभागों के अफसरों व कर्मियों को मेला आरंभ होने से पूर्व तैयारियों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

बैठक में आए लोगों ने कहा कि तीन दिन बाद मेला आरंभ हो रहा है, लेकिन मेले में व्यवस्थाओं को लेकर दस प्रतिशत काम भी पूर्ण नहीं हो सके हैं। इन स्थितियों में अब कार्य पूर्ण हो पाना भी असंभव लगता है। लोगों ने कहा कि मेला क्षेत्र में सैकड़ों विद्युत पोलों पर बल्ब नहीं लगे हैं। जलनिगम के दावे के विपरीत 300 से अधिक हैंडपाइप खराब पड़े हैं। लोगों ने पिछले वर्ष ठेके पर की गई सफाई व्यवस्था को नकारते हुए पूर्व की व्यवस्था को बहाल रखने और सफाई कर्मियों की पहचान सुनिश्चित रखने की सलाह दी। कहा कि पहचान पत्र उन्हें दिए जाने से सुरक्षा को लेकर खतरा नहीं रहेगा। लोगों ने गंदगी से अधिकांश क्षेत्रों की नालियों के पटने की शिकायत की। कहा गया कि सार्वजनिक शौचालयों पर अभी भी कब्जा है। कहा गया कि दूरसंचार कंपनियों से खोदे गए गड्ढे पाटे नहीं गए हैं। सरयू में चलने वाली नावों में सवारों की संख्या निर्धारित न रहने से दुर्घटना की संभावनाएं अधिक हैं। लोगों ने कहा कि श्रीराम अस्पताल में एंटी बायोटिक दवाएं खत्म हैं, सिर्फ सेप्ट्रान हैं। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों पर चौधरी चरण सिंह घाट के आसपास अतिक्रमण कराए जाने का आरोप भी लगाया। रेलवे स्टेशन से रायगंज जाने वाली खराब मार्ग का मामला भी उठाया गया। मेले के दौरान फैजाबाद कानपुर इंटरसिटी को अयोध्या से चलाने की मांग भी की गई। बैठक में मेलाधिकारी व एडीएम सिटी डॉ. अरविंद चौरसिया, एसपी सिटी आरएस गौतम, सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी, बालकृष्ण गोस्वामी, डा. आनंद उपाध्याय, एसएन बागी, अनिरुद्ध शुक्ल, विनय सिन्हा, संजय शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कम समय में करें बेहतर व्यवस्था की कोशिश : डीएम
समस्याएं सुनने के साथ जिलाधिकारी ने मेला व्यवस्था से जुड़े विभागों के अफसरों को निर्देशित किया कि मेला तैयारियों को पूर्ण करने का समय कम है, इनका सदुपयोग करते हुए बेहतर व्यवस्था देने की कोशिश की जाए। स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका अयोध्या की तैयारियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की हिदायत दी। डीएम ने सीओ को निर्देशित किया कि नाव पर बैठने वाले लोगों की संख्या लिखी जाए। नाविकों का नाम पते का तस्दीक पुलिस से कराए। साथ ही हर नाव पर सुरक्षा यंत्र रखवाया जाएं। इसके साथ ही घाटों व अन्य स्थानों पर अतिक्रमण पर नोटिस जारी कर हटवाने का निर्देश सीओ को दिया। उन्होंने जलनिगम के अफसरों को सारे कार्यों को पूरा कर व्यवस्था को ठीक कर मंगलवार को सूचना देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से बेहतर होंगे सुरक्षा इंतजाम : एसएसपी
एसएसपी केबी सिंह ने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर होगी। बीते मेलों की अपेक्षा इस बार पुलिस फोर्स के साथ अन्य सुरक्षा इंतजाम अधिक किए जाएंगे। वैकल्पिक मार्ग पर अलग से बैठक कर व्यवस्था की बात कही। टैक्सी चालकों से नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नाबालिगों से वाहन चलवाने तथा अधिक वसूली करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed