फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दंगल में आफत ने दी सद्दाम को पटखनी

दंगल में आफत ने दी सद्दाम को पटखनी

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गौराघाट। यम द्वितीया, भैयादूज पर तारुन के तारडीह स्थित कमरिहा बाबा धार्मिक स्थल पर शनिवार को दंगल व मेले के आयोजन हुआ। दंगल में प्रदेश स्तर के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। विभिन्न जिलों से आये पहलवानों के बीच करीब 20 राउंड कुश्ती हुई। फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर के सद्दाम व तारडीह के आफत यादव के बीच टक्कर हुई। आफत यादव ने सद्दाम को जोरदार पटखनी देकर शील्ड व पुरस्कार पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

आयोजक महादेव यादव व हीरालाल यादव ने बताया कि मुमताजनगर के आत्माराम व सुल्तानपुर के सादाब खान के बीच हुई कुश्ती में आत्माराम विजयी रहे। दूसरी कुश्ती अयोध्या के बाबा नरोत्तम दास व वसीम सुल्तानपुर के बीच हुई। भिड़ंत में बाजी वसीम के हाथ लगी। तारडीह के दिलीप व बंदीदासपुर के सूर्यमणि के बीच चले मुकाबले में दिलीप को विजयश्री हासिल हुई।
विज्ञापन

अयोध्या के बाबा सूरजदास व मुमताजनगर के कालिया के बीच चले मुकाबले में बाबा ने कालिया को पटखनी दी। मुमताज नगर के महाबली को अयोध्या के बाबा घरफूंकन दास से हरा दिया। आयोजकों ने बताया कि फाइनल मुकाबले में आफत ने सुल्तानपुर के सद्दाम को चित्त कर शील्ड व 51 सौ रुपये का पुरस्कार जीत लिया। मेले की भीड़ ने दंगल का खूब आनंद उठाया। उद्घाटन गोसाईंगंज के विधायक अभय सिंह ने किया। दंगल में जिपंस पारसनाथ यादव, संजय यादव, अनंत राम, छेदी यादव, जमुना वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed