फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राजेश, संदीप, रोमा व सोनम ने जीता गोल्ड

राजेश, संदीप, रोमा व सोनम ने जीता गोल्ड

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय युवक क्रीड़ा प्रतियोगिता का रविवार को रंगारंग आगाज हो गया। प्रतियोगिता में जिले के 24 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा की शुरूआत डीआईओएस राजेन्द्र कुमार पांडेय को सलामी देकर की गई। पहले दिन 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में राजेश कुमार ने पहला गोल्ड मेडल जीता। जबकि बालिका वर्ग के अंडर 19 वर्ग में रोमा और अंडर 17 वर्ग में सोनम ने रेस जीत कर पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय युवक क्रीड़ा समारोह के उद्घाटन अवसर पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर की। डीआईओएस व जिला ओलंपिक संघ के सचिव जितेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। डीआईओएस ने कहा कि खेल का जीवन में खास महत्व है। खिलाड़ी जिस तरह मैदान में प्रेम सद्भाव के साथ अपनी हार और जीत को स्वीकार्य करता है, वह जीवन की सफलता का मूलमंत्र है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है।
विज्ञापन

इसके बाद बापू बालिका इंटर कॉलेज और मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद अंडर 17 बालक वर्ग में हुई 1500 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज के संदीप यादव प्रथम, राजकरण इंटर कॉलेज के आशीष सरोज द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज के रवीन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 19 वर्ग में सर्वोदय इंटर कॉलेज के राजेश प्रथम, धिराजी इंटर कॉलेज के मुकेश कुमार द्वितीय व सर्वोदय इंटर कॉलेज के मुकेश तृतीय रहे। बालिका अंडर 19 वर्ग में राम बल्लभ इंटर कॉलेज ड्योढ़ी की रोमा प्रथम, कनोसा की निक्की द्वितीय, राम बल्लभा की कंचन तृतीय रही। अंडर-17 वर्ग में कनोसा की सोनम पटेल प्रथम और नीलम दूसरे स्थान पर रही, आर्यकन्या की अनामिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी आरबी सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वरूण प्रताप सिंह, पूर्व सचिव राजदत्त सिंह चौहान, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राकेश प्रताप सिंह अभिषेक सिंह, के एन सिंह, राकेश सिंह, शशिकांत त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed