फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नगर निकायों में नहीं हो रही फाॅगिंग

नगर निकायों में नहीं हो रही फाॅगिंग

Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sun, 26 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। मलेरिया और बुखार के रोगियों से अस्पताल भरे रहे मगर जिले के सभी छह नगर निकायों में फाॅगिंग नहीं कराई गई। निकायों की ओर से प्रशासन को भेजी गई सितंबर की रिपोर्ट में फाॅगिंग के मामले में रुदौली नगर पालिका को अन्य की तुलना में अव्वल दिखाया गया है, लेकिन अक्तूबर में अब तक उसकी मशीन नगर के दस वार्डों में नहीं पहुंच सकी। वहीं, फैजाबाद के 29 वार्डों में से सिर्फ 11 में फाॅगिंग हो सकी है। अयोध्या में सिर्फ पांच वार्डों में ही मशीन चली। गोसाईगंज, भदरसा और बीकापुर नगर पंचायत के किसी भी वार्ड में फाॅगिंग नहीं कराई गई। इससे स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभन्न अभियानों को भी झटका लकता है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो कुछ निकायों में फाॅगिंग मशीन तो है, लेकिन खराब पड़ी है। कहीं मशीन छोटी है, जो चलाने पर गर्म हो जाती है। इससे बड़े क्षेत्र में फाॅगिंग करना मुश्किल है। फैजाबाद का यही हाल है। यहां की मशीन चालू हालत में होते हुए भी जंग खा रही है। बड़ी मशीन खरीदने की तैयारी आखिरी चरण में है। नगर क्षेत्र के कुल 29 वार्डों में से 11 वार्डों में ही फागिंग हुई है। धर्मनगरी अयोध्या में सालभर मेलों का दौर चलता है। इस दौरान काफी गंदगी होती है। जिससे मच्छर काफी बढ़ जाते हैं मगर फागिंग कराने के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र रुदौली के 25 वार्डों में से 15 में फागिंग होने का दावा रिपोर्ट में किया गया है। गोसाईगंज, भदरसा व बीकापुर में कहीं भी फागिंग नहीं हुई है। गोसाईगंज नगर पंचायत की ओर से शीघ्र फाॅगिंग शुरू कराने की बात तो कही जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकायों के नोडल अधिकारी रविशंकर शुक्ल ने नगर पंचायतों और अयोध्या पालिका क्षेत्र में संसाधनों में दिक्कतों की वजह से फाॅगिंग न हो पाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि सभी निकायों को शीघ्र फागिंग शुरू कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed